बेगूसराय में स्मैक बेचने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में नशे के कारोबार का दिखने लगा साइड इफेक्ट दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट। एक पक्ष ने दूसरे पर लगाया स्मैक बेचने और दबंगई करने का आरोप।  घटना के बाद लोग उठा रहे हैं पुलिस पर सवाल। वहीं  मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही मारपीट के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। वही सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।

बेगूसराय में स्मैक बेचने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड की है।  घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल रवि कुमार ने बताया है कि चट्टी रोड पर आकर आदित्य कुमार नमक के द्वारा मोहल्ले में आकर स्मैक बेचने का काम करता है। उन्होंने बताया है कि जब स्मैक बेचने से मना किया तो इसी से नाराज होकर उन लोगों के द्वारा दुकान पर चढ़कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना के संबंध में दूसरी पक्ष के राजेंद्र पासवान ने बताया है कि पिछले तीन दिन पहले मेरे बेटे के साथ उन लोगों के द्वारा मारपीट कर सोने की चेन छीन लिया था।

बेगूसराय में स्मैक बेचने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3इसी  को लेकर थाना में भी मामला दर्ज कराए थे। उन्होंने बताया है कि जब मेरे बेटे आज चट्टी रोड पर गया तो उसे समय पकड़ कर सभी लोग मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उसने कहा बचाने के लिए गए तो मेरे साथ भी जमकर लाठी डांटे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से आधार दर्शन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुका है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रतनपुर थाना पुलिस को दी है मौके पर रतनपुर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article