समस्तीपुर: जमीन विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ रिटायर्ड होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक जवान की पहचान राघवेंद्र झा के रूप में हुई हैं।वही मृतक जवान की भतीजी आयुषी कुमारी ने बताया कि चाचा का पट्टीदार से जमीन विवाद चल रहा था।

- Sponsored Ads-

 इसी विवाद को लेकर चाचा के साथ पट्टीदार संजय झा और अमन झा ने मारपीट की थी जिसमे परिवार के 3 लोग घायल हुए थे।सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया था, लेकिन परिवार के लोग शहर के एक निजी अस्पताल में इसका उपचार करा रहे थे। 

समस्तीपुर: जमीन विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम 2रात इनकी स्थिति गंभीर हुई तो दरभंगा ले जा रहे थे इसी दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर वापस सदर अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कर्पूरीग्राम पुलिस ने मामले में शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला गांव के चकहाजी वार्ड 15 मोहल्ला की है।

समस्तीपुर: जमीन विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम 3 परिजनों का आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद ही थाने में संजय झा और अमन झा के खिलाफ आवेदन दिया गया था, लेकिन अबतक उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तरह-तरह से धमकी दी जा रही है। अब तो जख्मी की मौत भी हो गई है। कोई कार्रवाई नही हुई है। 

समस्तीपुर: जमीन विवाद में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम 4वही एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मारपीट की घटना में रिटायर्ड जवान घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article