नालंदा: टीओपी गेट के गेट पर सोई हुई अवस्था में बारातियों ने एक वृद्ध महिला को कुचला, वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

 

सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

पिछले 6 सालों से लगातार अपने परिवार से दूर फुटपाथ पर रहने वाली वृद्ध महिला दुलारी देवी को सोने के क्रम में बारातियों ने देर रात कुचल दिया। जिससे वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

- Sponsored Ads-

नालंदा: टीओपी गेट के गेट पर सोई हुई अवस्था में बारातियों ने एक वृद्ध महिला को कुचला, वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत 2 घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले 6 सालों से वृद्ध महिला का कोई भी रिश्तेदार अपने पास में रखने को तैयार नहीं था। जिसके कारण वह मोगलकुआं टीओपी के गेट के पास 6 सालों से अपना आशियाना बनाकर निवास कर रही थी।

नालंदा: टीओपी गेट के गेट पर सोई हुई अवस्था में बारातियों ने एक वृद्ध महिला को कुचला, वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत 3देर रात मोगलकुआं के एक निजी मैरिज हॉल में बारात आई हुई थी और इसी बारात में शामिल एक वाहन चालक के द्वारा महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद कई घंटे तक सब खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा।

नालंदा: टीओपी गेट के गेट पर सोई हुई अवस्था में बारातियों ने एक वृद्ध महिला को कुचला, वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत 4वृद्ध महिला की मौत के बाद जैसे ही मुआवजे की जानकारी मृतक के पुत्र को लगी तो उसने मुआवजा पर दावा ठोक दिया। इसी मुआवजे की राशि को लेकर घटनास्थल और सदर अस्पताल में भी दोनों परिवार आपस में उलझते दिखे।

नालंदा: टीओपी गेट के गेट पर सोई हुई अवस्था में बारातियों ने एक वृद्ध महिला को कुचला, वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत 5जिंदा रहने पर पुत्रवधू और ना पुत्र ने महिला की शुद्ध बुद्ध ली। सिर्फ पुत्री के द्वारा ही महिला की सेवा की गई। लेकिन अब मुआवजे की जब बात सामने आई तो लोग अपने में ही उलझते नजर आए।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article