बेगूसराय में इंटर के छात्र की गला घोंटकर निर्मम हत्या, घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक छात्र को अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर शव को घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में फेंक दी। वहीं छात्र की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से एक रस्सी भी बरामद किया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई है।

- Sponsored Ads-

वही हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है और लोगों के बीच पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखी जा रही है। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है।मृतक छात्र की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव के रहने वाले शंभू सहनी के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है।इसी साल इंटर का एग्जाम दिया था। आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। इस घटना के संबंध में पिता शंभू सहनी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे घर के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया।

बेगूसराय में इंटर के छात्र की गला घोंटकर निर्मम हत्या, घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल 2इसके बाद सोने चले गए। सुबह जब परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो विशाल अपने बिस्तर पर नहीं था। मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। हमें लगा कहीं टहलने गया होगा, लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो हमने खोजबीन शुरू की। स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि कामास्थान आरा मिल के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की पहचान की। घटनास्थल पर विशाल के गले के पास एक रस्सी पड़ी मिली।

बेगूसराय में इंटर के छात्र की गला घोंटकर निर्मम हत्या, घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल 3आशंका है कि पहले उसे सुनसान जगह पर बुलाया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद पुलिस ने मामला को गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष खुद मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता, परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया है।

Share This Article