वीरपुर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी गायब, पिता ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी रहस्य मय तरिके से गायब हो गई है। पीड़ित पिता व परीजनो के द्वारा अपने तरीके से काफी खोजबीन करने पर भी अता पता नहीं चलने पर थाना में आवेदन देते हुए गुहार लगाया है।

थाना को दिए आवेदन में पीड़ित पिता ने कहा कि 10 जुन को 5 बजे सुबह गांव स्थित दुकान से घर के लिए कुछ आवश्यक वस्तु खरिदने के लिए निकली थी।

जो अभी तक वापस घर लौट कर नहीं आई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस जांच में जुट गई है।

Share This Article