डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित पति ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने लक्ष्मीपुर गांव निवासी निर्दोष कुमार पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। थाने को दिए आवेदन में पीड़ित पति ने बताया कि वह बाहर रहकर परदेस में मजदूरी करता है। इसी दौरान आरोपी निर्दोष कुमार ने अपने भाई संतोष कुमार और पिता हरिनंदन महतो के सहयोग से उसकी पत्नी को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा लिया। घर में उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित पति के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और महिला की सकुशल बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट