डीएनबी भारत डेस्क
बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार रहुई प्रखंड में क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आए, लेकिन असली सियासी पिच पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

तेजस्वी द्वारा नीतीश कुमार को “कठपुतली मुख्यमंत्री” कहे जाने पर कौशलेन्द्र कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को 25 वर्षों से बिहार की जनता का आशीर्वाद मिला है, यह प्रदेश का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि जो अपना परिवार नहीं संभाल पा रहे, वे बिहार क्या संभालेंगे।
साथ ही लालू परिवार पर भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा तेजस्वी यादव फिर से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करें तभी उन्हें नॉलेज होगा. तेजस्वी यादव के पिता का जो आशियाना है वह पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. लालू प्रसाद यादव ने जो काम किया. बिहार की जनता जानती है. बिहार में कभी जमीन घोटाला तो कभी चारा घोटाला में ही लालू परिवार उलझ कर रह गया है.
तेजस्वी यादव चाहते हैं कि बिहार में फिर से भ्रष्टाचार लाकर पैसा कमाने की सोच रहे हैं.जेडीयू सांसद ने साफ कहा कि नीतीश कुमार ईमानदार छवि के नेता हैं और उनकी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का काम कर रही हैं.
डीएनबी भारत डेस्क