पैक्स निर्वाचन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिये 9 एवं प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के लिये 43 अभ्यार्थियों ने नामजदगी का भरा पर्चा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड में कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स निर्वाचन के दूसरे दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए 09 एवं प्रबंध कारिणी सदस्य पद के लिए कुल 43 अभ्यार्थियों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीईओ दानी राय ने बताया कि सागी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजीव प्रसाद पासवान दो प्रति में अपना नामांकन दाखिल किया है।

- Sponsored Ads-

साथ ही दौलतपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष भारत भूषण, बरियारपुर पूर्वी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष मीरा कुमारी, खोदावंदपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बाबू प्रसाद महतो, बरियारपुर पश्चिमी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिये रवीन्द्र कुमार, कन्हाई गुप्ता एवं मेघौल पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष कृष्ण नारायण सिंह ने 12 नवम्बर को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

पैक्स निर्वाचन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिये 9 एवं प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के लिये 43 अभ्यार्थियों ने नामजदगी का भरा पर्चा 2 इसके अलावे पैक्स प्रबंध कारिणी सदस्य पद के लिए सामान्य पुरुष 17, महिला 10, ओबीसी अन्य पुरुष 4, महिला 3, इबीसी पुरुष 3, इबीसी महिला 2 एवं एससी-एसटी महिला 4 कुल 43 उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन कराया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article