समस्तीपुर जिले के दौलतपुर विद्यालय में छात्रों ने “डांडिया के रंग महिला सशक्तिकारण के संग” नाटक किया गया प्रस्तुत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के  आदर्श प्रा वि दौलतपुर उर्दू वारिसनगर में विद्यालय के बच्चों के द्वारा ” डांडिया के रंग महिला सशक्तिकारण के संग ” नाटिका प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का संयोजन शिक्षिका सुरैया परवीन ने किया । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संजीत भारती ने कहा कि नवरात्र का यह पर्व हमें सदा सही रास्ते पर चलने की सीख देता है।

- Sponsored Ads-

इसमें परंपरा, संस्कृति और शिक्षा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। शिक्षक विभाष सोनी ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल व उत्साह जरूरी है, जीवन में पर्व त्यौहार का समावेश इसी उद्देश्य से किया गया है।कार्यक्रम का आकर्षण डांडिया नृत्य बना और सभी को अभिभूत किया

समस्तीपुर जिले के दौलतपुर विद्यालय में छात्रों ने "डांडिया के रंग महिला सशक्तिकारण के संग" नाटक किया गया प्रस्तुत 2जिसमें विद्यालय के बच्चें रौकसिंदा, मुस्कान ,शिवानी,आंचल, अनुष्का,साक्षी,सोनी,आयान,कृष्णा, मुन्ना फैजान ने पूरे उत्साह से भाग लिया।इस मौके पर फहीम नाज़,सूफिया गुलनाज अंजुम, मो एजाज अख्तर ,रोहित ,ज्योती, मीरा , एकराम एवं मो एजाज उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article