विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा में नीतीश कुमार का पावर शो, कहा:- अब न बाएं जाएंगे, न दाएं, सिर्फ जनता के लिए काम करेंगे

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नालंदा दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और जनता को संबोधित किया। 

विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा में नीतीश कुमार का पावर शो, कहा:- अब न बाएं जाएंगे, न दाएं, सिर्फ जनता के लिए काम करेंगे 2मंच पर इस दौरान राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का काफिला हिलसा से रवाना होकर एकंगरसराय, इस्लामपुर, नीरपुर होते हुए राजगीर पहुंचा, जहां वे अत्याधुनिक राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। 

विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा में नीतीश कुमार का पावर शो, कहा:- अब न बाएं जाएंगे, न दाएं, सिर्फ जनता के लिए काम करेंगे 3अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा आज बिहार लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उनके सहयोग से ही राज्य में अनेक विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा अब हम कभी इधर उधर नहीं करेंगे। न बाएं जाएंगे न दाएं अब हम सिर्फ जनता के लिए काम करेंगे। जब महागठबंधन की सरकार थी तब कुछ लोग सत्ता में रहकर केवल पैसा कमाने में जुटे थे।

विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा में नीतीश कुमार का पावर शो, कहा:- अब न बाएं जाएंगे, न दाएं, सिर्फ जनता के लिए काम करेंगे 4 नीतीश कुमार सबके लिए काम करता है, लेकिन लालू परिवार सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करता है । उन्होंने आगे कहा कि जब कुछ लोगों ने साथ रहकर भी गड़बड़ी की तब हमने उनसे अलग होने का निर्णय लिया। सीएम ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की नई पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा हाल ही में हमने निर्णय लिया है कि राज्य की प्रत्येक पंचायत में विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा। इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सके।

विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा में नीतीश कुमार का पावर शो, कहा:- अब न बाएं जाएंगे, न दाएं, सिर्फ जनता के लिए काम करेंगे 5कार्यकर्ता संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की मुख्य कल्याणकारी योजनाओं  जैसे जल-जीवन-हरियाली, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सात निश्चय योजना आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को आत्मनिर्भर और आधुनिक राज्य बनाना है। राजगीर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होना बिहार के लिए एक गौरव की बात है ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दौरे ने नालंदा सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। जहां एक ओर उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले बोले, वहीं दूसरी ओर विकास और स्थिर राजनीति का संदेश देकर जनता के बीच एक बार फिर अपनी छवि मजबूत करने की कोशिश की।

Share This Article