‘गद्दी पर बिठा सकते हैं, तो उतारना भी जानते हैं’: यूजीसी एक्ट के खिलाफ बेगूसराय में सवर्णों का सरकार को अल्टीमेटम
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/यूजीसी एक्ट को लेकर आज बेगूसराय में भी सर्वण सड़क पर उतरे और उन्होंने स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह समेत केंद्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सवर्ण का कहना है कि पूर्व से ही आरक्षण एवं एससी एसटी एक्ट के माध्यम से सवर्ण के अधिकार को कुचला जा रहा है और अब जब भारतीय जनता पार्टी को कोई एजेंडा नहीं मिल रहा है तो उनके द्वारा यूजीसी एक्ट लाकर भारत की एकता अखंडता को खंडित करने का काम किया जा रहा है ।

अगर यह स्थिति रही तो जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत बद से बदतर बनी हुई है वही हालत भारत में साबर्नो की होने वाली है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो सवर्ण प्रधानमंत्री को गद्दी पर बिठा सकता है अगर उसके साथ अन्याय हुआ तो वह उन्हें गद्दी से उतरने की भी क्षमता रखता है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तो माननीय सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी जैसे काले कानून पर स्टे लगाने का काम किया है लेकिन सरकार के द्वारा पिछले दरवाजे से इस कानून को लागू करने की कोशिश की जा रही है। और आने वाले दिनों में भी सरकार सवर्ण के हक को कुचलने का काम करेगी और उनके बच्चों के अधिकार को अंधेरे में धकेलती रहेगी। यही वजह है कि अब सवर्ण भी सड़क पर उतरने को बाध्य हैं और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
डीएनबी भारत डेस्क