समस्तीपुर : सेवा स्थायी व वेतनमान लाभ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कार्यपालक सहायक और आईटी सहायक

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बिहार के सभी जिला कार्यपाल सहायक, IT सहायक सहित समस्तीपुर के लगभग 800 IT कर्मी अपनी माँगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संघ के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा बिहार के लगभग सभी संविदा कर्मियों के वेतन में बढौतरी किया गया है लेकिन आईटी सहायकों और कार्यपालक सहायकों के वेतन बढौतरी और अन्य मांगों पर चुपी साढ़े हुई है।

- Sponsored Ads-

पिछले 2 महीनों से BPSM (बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी) के द्वारा हमारी मांगों पर निर्णय लेने के लिए समय की मांग की जा रही है लेकिन हर बार टाल-मटोल कर मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है जिसके कारण जिले के सभी आईटी सहायकों और कार्यपालक सहायक में रोष व्याप्त है। चुनाव के समय में हड़ताल करने की हमारी कोई मंशा नहीं है लेकिन BPSM(बिहार प्राशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी) के उदासीन रवैये के कारण हमलोग हड़ताल के लिए बाध्य है। हमारी मुख्य मांग निम्न है : सेवा स्थाई करते हुए वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए।

समस्तीपुर : सेवा स्थायी व वेतनमान लाभ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कार्यपालक सहायक और आईटी सहायक 2मुख्य मांग पर तत्काल करवाई नहीं होने पर तत्काल। सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में पद सोपान के अनुरूप सेवाकाल की गणना करते हुए मानदेय का निर्धारण किया जाए। EPF का लाभ नियोजन की तिथि से दिया जाए। पुनर्नियोजन की व्यवस्था संकल्प ज्ञापंक 1003 दिनाँक 22.01.2021 के आलोक में किया जाए। सेवा काल में मृत्यु के उपादान न्यूनतम 40 लाख स्थाई अपंगता की स्थिति मे न्यूनतम 25 लाख उपादान की स्वीकृति और आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियोजित किया जाए उपरोक्त मांगों पर सरकार और BPSM जल्द से जल्द विचार करते हुए पूरा करे अन्यथा हम सभी कर्मी हड़ताल पर बने रहेंगे,

समस्तीपुर : सेवा स्थायी व वेतनमान लाभ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कार्यपालक सहायक और आईटी सहायक 3जिसकी सारी जवाबदेही सरकार और बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की होगी।बैठक में कार्यपालक सहायक संघ के जिला सचिव रोहित कुमार गुप्ता, आईटी सेवा संघ के शरत कुमार, Beasa उपाध्यक्ष अतुल कुमार, सुधांशु कुमार, गौरव कुमार(मीडिया प्रभारी), मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार झा, अजय कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार, राजीव झा और अन्य कार्यपालक सहायक और आईटी सहायक उपस्थित थे।

Share This Article