केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बरौनी एनटीपीसी गेट जाम, जोरदार प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

बेगुसराय/बीहट-केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों के हक अधिकार को समाप्त करने जैसे 29 में चार बिल कोड लाने तथा 8 घंटे के बदले 12 घंटे मजदूरों से काम कराने एवं ग्रेड के आधार पर वेतन भुगतान नहीं करने को लेकर देशव्यापी हड़ताल के अंतर्गत बरौनी एनटीपीसी, थर्मल पावर के गेट को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया ।

- Sponsored Ads-

वहीं एनटीपीसी बरौनी के गेट पर सिमरिया दो के पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा ,रामानंद यादव, अशोक पासवान, श्रमिक सेल के जिला अध्यक्ष रामानंद यादव, विपिन राय ,पंचानंद निषाद, राजकुमार राय समेत दर्जनों लोग धरना पर बैठे। वहीं रामविलास सिंह के नेतृत्व में बीहट बाजार चांदनी चौक के फुटपाथी दुकानदारों ,मजदूरों ने बड़ी संख्या में महिला पुरुष इस आम हड़ताल में शामिल होकर चांदनी चौक से बाजार भ्रमण करते हुए एनएच 31 सब्जी मंडी ,फलमंडी के चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।उक्त आम हड़ताल में सैकड़ों महिला पुरुष  धरना में शामिल हुए ।

केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बरौनी एनटीपीसी गेट जाम, जोरदार प्रदर्शन 2 केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बरौनी एनटीपीसी गेट जाम, जोरदार प्रदर्शन 3वहीं धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के लाभ के लिए मजदूर का शोषण एवं दोहन कर रहा है मजदूरों से जबरन 8 घंटे के बदले 12 घंटे काम कराया जा रहा है ,साथ ही ग्रेड के आधार पर भी वेतन मजदूरों को नहीं मिलता है ।

केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बरौनी एनटीपीसी गेट जाम, जोरदार प्रदर्शन 4सरकार के द्वारा यह काला कानून  पूरी तरह से जन विरोधी, मजदूर विरोधी है इस काले कानून के खिलाफ देश के सभी मजदूरों को सड़क पर उतरना है और इस सामंतवादी सरकार के खिलाफ सड़क से संसद तक आवाज बुलन्द करना है।मौके पर अशोक रजक, शंभू साह,गंगा साह,पंकज कुमार, अजय कुमार पासवान, अनिशा देवी, राकिला खातून समेत अन्य मौजूद थे।

Share This Article