डीएनबी भारत डेस्क
संयुक्त किसान मोर्चा समेत विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी बंद के आह्वान का असर बछवाड़ा में मिला जुला रहा। गुरूवार को कई संगठन बाम दल के सैकड़ों कार्यकर्ता,आशा कर्मी,आंगनवाड़ी सेविका आदि लोगो ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सुबह करीब 9 बजे से ही कार्यकर्ताओं ने हांथ में बैनर झंडा लेकर प्रखंड के विभिन्न बैंकों को बंद कराते हुए हाई स्कूल व मिडिल स्कूल नारेपुर बंद कराते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा। जहां प्रखंड व अंचल कार्यालय, किसान भवन, बीआरसी, मनरेगा,कौशल विकास केंद्र समेत सभी कार्यालय बंद कराते हुए रानी दो पंचायत के बेगमसराय मोहनियां चौक पहुंचकर एनएच 28 जाम कर दिया एवं सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान सीटू नेता सरीता राय, संगीता झा, सीपीआई के अंचल मंत्री भुषण सिंह, सीपीएम नेता अवध किशोर चौधरी,युवा नेता सत्यम भारद्वाज आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में श्रमिक व किसान विरोधी सरकार है, जिसे कभी वर्दास्त नहीं किया जा सकता है। हमारी मांगे हैं कि श्रम संहिता वापस लो तथा पुराने श्रम कानुन को लागू किया जाय, अमेरिका व युरोपीयन संध के साथ किए गये समझौते को समाप्त किया जाय, किसानों के फसल को एमएसपी पर खरीद किया जाय,सभी स्कीम वर्करो को 26 हजार रूपये प्रति माह मानदेय दिया जाय, जी राम जी के जगह मनरेगा नाम पुनः रखा जाय, बिजली बिल विधेयक व बिल विधेयक 2025 वापस लिया जाय, मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम की गारंटी की जाय,किसानो का कर्ज माफ किया जाय समेत कुल 23 मांगे शामिल हैं।
कार्यकर्ताओ ने कहा जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है हमारा आन्दोलन चलता रहेगा। वही प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों के दबाव में काम कर रही है और देश के संसाधनों को विदेशी ताकतों के हितों के लिए दांव पर लगा रही है। सैकड़ो कार्यकर्ता करीब 11 बजे एनएच 28 पर पहुंचे थे।
एक घंटे के बाद 12 बजे सड़क जाम को खत्म किया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर रणधीर ईश्वर, रामदेव सहनी, सरोज राय, सुनील राय, राजेश शर्मा, सुजीत सहनी, हरेराम महतो, बीरबल राम, मन्नान अंसारी, अनिल राय, संतोष चौधरी, विजय राय, राम जतन राय, आशा कार्यकर्ता रानी राय, डेजी कुमारी, रूब्बी कुमारी, शवनम खातुन, इन्द्रा कुमारी, बेबी झा समेत सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद थे।
डीएनबी भारत डेस्क