डीएनबी भारत डेस्क
बिहार शरीफ के.अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और केंद्रीय सहायता में कटौती का विरोध किया.कार्यकर्ताओं ने इसे गरीबों के हितों पर हमला बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई और उनके नाम को मनरेगा से हटाना अपमानजनक है। यह सिर्फ नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि गरीबों के रोजगार पर सीधा प्रहार है। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, जरूरत पड़ी तो आंदोलन प्रदेश और दिल्ली तक जाएगा।
उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि मनरेगा में गांधी जी का नाम पुनः जोड़ा जाए, साथ ही आरोप लगाया कि नए प्रावधानों से केंद्र सरकार की मर्जी पर राज्यों को धन मिलेगा, जो संघीय ढांचे और गरीबों के हितों के खिलाफ है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि फैसला वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
डीएनबी भारत डेस्क