नालंदा: होली के नेक मांगना किन्नरों का पड़ा महंगा, किन्नरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,किन्नरों को बनाया बंधक,पुलिस ने किन्नरों को कराया मुक्त

DNB Bharat Desk

लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब होली के मौके पर नेक मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पतालकर्मी और किन्नरों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दरअसल, होली के शुभ अवसर पर किन्नरों का एक समूह रांची रोड स्थित एक निजी क्लिनिक पहुंचा था।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि वहां मौजूद डॉक्टर से पारंपरिक रूप से नेक की मांग की गई। आरोप है कि अपेक्षित रकम नहीं मिलने पर किन्नरों और क्लिनिक स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गई। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की किस तरह से अस्पतालकर्मी किन्नरो के ऊपर डंडे से मारपीट कर रहे हैं.अस्पताल कर्मियों का कहना है कि नेक को लेकर विवाद बढ़ने पर किन्नरों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और वहां रखा प्रिंटर तोड़ दिया।

नालंदा: होली के नेक मांगना किन्नरों का पड़ा महंगा, किन्नरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,किन्नरों को बनाया बंधक,पुलिस ने किन्नरों को कराया मुक्त 2वहीं दूसरी ओर, किन्नरों का आरोप है कि क्लिनिक स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उन्हें सडक पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किन्नरों के शरीर पर गहरे जख्म इस हिंसा की कहानी बयां कर रहे हैं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हो गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।किन्नरों का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद उन्हें अस्पताल में बंधक बनाकर रखा गया।

नालंदा: होली के नेक मांगना किन्नरों का पड़ा महंगा, किन्नरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,किन्नरों को बनाया बंधक,पुलिस ने किन्नरों को कराया मुक्त 3

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और सभी घायलों को मुक्त कराकर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सच क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

Share This Article