डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:रियाना ग्रुप ऑफ कॉलेज एंड इंस्टीट्यूशन द्वारा संचालित एस आई आर टीचर्स ट्रेनिंग ग्रुप ऑफ कॉलेज इथा( यूपी) के बिहार रिजनल एडमिशन इंचार्ज पंकज सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि हमारी संस्था के द्वारा मात्र पचास हजार में बीएड और इक्कावन हजार रुपए में डीएलएड में नामांकन कराती है इससे बिहार के छात्रों को भरपूर फायदा उठाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस राशि में रहने, खाना और फार्म भरने जैसे सभी शुल्क शामिल है। इतना ही जो बच्चे एक मुश्त राशि जमा नहीं करना चाहते हैं वो सिर्फ नामांकन के समय पांच हजार रुपए जमा कर अपना नामांकन करा सकते है शेष राशि को वो दो वर्षों के अंतराल में जमा कर सकते हैं। श्री पंकज सिंह ने बताया कि जो बच्चे स्नातक पास कर चुके हैं या जो बच्चे स्नातक के फाइनल वर्ष में है वो भी ऑन लाइन फॉर्म भर सकते है या उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 05 मार्च 2026 तक हैं।उन्होंने बताया कि वो पिछले कई वर्षों से इस संस्था से जुड़े हुए है और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम कर रहे है क्योंकि आज कल बहुत सारी ऐसी संस्थाएं जो बच्चों की भविष्य को बर्बाद कर चुके हैं।उन्होंने ने बताया कि अब तक बिहार के हजारों बच्चों ने हमारी संस्था से जुड़कर इसका लाभ उठा चुके हैं।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट