डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय/बीहट-विरोधी दलों द्वारा 12 फरवरी को पूर्व घोषित आम हड़ताल से आम आवाम पर मिलजुला असर पड़ा। इस दौरान नियमित टीकाकरण कुरियर, आशा कार्यकर्ता, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सीपीआई कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन, जुलूस निकाली गई । आम हड़ताल में आंदोलनकारियों ने बरौनी बियाडा, बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाल विकास परियोजना कार्यालय के मुख्य द्वार तथा प्रखण्ड मुख्यालय से बाल विकास परियोजना कार्यालय जाने के क्रम में एनएच – 28 सड़क पर यातायात व्यवस्था ठप कर अल्प अवधि के लिए छोटा सभा का वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया।

वहीं नियमित टीकाकरण कुरियर,आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा आम हड़ताल करने के कारण पूर्व से संचालित एमडीए कार्यक्रम, एमआई, आरआई तथा महिला बंध्याकरण ऑपरेशन पूर्णतः वो ओपीडी और आईपीडी आंशिक रूप से प्रभावित रही। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभी धरना,प्रदर्श एवं जुलूस का सम्यक रूप से नेतृत्व कर रहे मो दिलेर अफ़ग़न ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों श्रमिक तथा किसान विरोधी है। श्रमिकों का शोषण करने वालों के लिए लेबर कोर्ड – 4 लाया गया है और किसानों हक़मारी के लिए भारत – अमेरिका समझौता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किया गया है।
जिससे आने वाले दिनों में यह कानून आम आवाम, सामान्य रूप से और मध्यम वर्गीय परिवारों वो मजदूरों , आउटसोर्सिंग कर्मियों, ठेके मज़दूर के लिए अभिशाप बन कर आयेगा। अभी हम सचेत नहीं हुए तो देश को यह और भी अत्याचार करेंगें। मौके पर मो दिलेर अफ़ग़न, अरविन्द सिंह, रामसुंदर सिंह, उमेश यादव, मो शाहजहां, रामसेवक ठाकुर, अनिल चौधरी, संजीव सिंह, मो मुंशी, केदार सिंह, मंटुन ठाकुर , कुरियर धर्मवीर कुमार, शत्रुघ्न कुमार, अमन कुमार, मो नौशाद खान, आशा कार्यकर्ता वैदेही कुमारी, माला कुमारी, नीलम झा, सुबोध कुमारी, मीणा देवी, रेणु देवी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तलत प्रवीण, पूनम कुमारी,नाजनी बेगम, शाहदा प्रवीण, साजदा प्रवीण, सहित अन्य शामिल हुए।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट