समस्तीपुर में भारी बवाल: आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर महिलाओं का हमला, दरोगा को ताननी पड़ी पिस्टल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में पुलिस को एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव में पुलिस को भीड़ पर पिस्टल ताननी पड़ी।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बताया गया है कि मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को परिजनों और गांव की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर जब टीम वाहन से थाना ले जाने लगी, तभी घर की महिलाएं और कुछ युवतियां लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतर आईं और गाड़ी को घेर लिया।

समस्तीपुर में भारी बवाल: आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर महिलाओं का हमला, दरोगा को ताननी पड़ी पिस्टल 2उन्होंने आरोपी को वाहन से उतारने का प्रयास किया। जिस वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद दरोगा राहुल कुमार ने अपनी पिस्टल निकालकर सख्ती दिखाई। इसके बाद पुलिस टीम किसी तरह वाहन को वहां से निकालने में सफल रही और आरोपी को सुरक्षित थाना ले जाया गया। दरोगा ने बताया कि विरोध के दौरान पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की गई ।गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 6/26 में नामजद है।

समस्तीपुर में भारी बवाल: आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर महिलाओं का हमला, दरोगा को ताननी पड़ी पिस्टल 3उस पर आरोप है कि 4 जनवरी को रहमतपुर स्थित एक जूता-चप्पल दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में आरोपी समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।उसी मामले में गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी पुलिस ।वही घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share This Article