“जहां बेदर्द हाकिम हो, वहां फरियाद क्या करना?”: बेगूसराय में सिस्टम के खिलाफ अन्नदाता का ‘महासंग्राम’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भीषण ठंड से जूझते हुए अन्नदाता किसानों का अनिश्चितकालीन धरना हृदयहीन जिला प्रशासन के कारण आज दूसरा दिन भी जारी है।धरनार्थियों की कोई सुधी लेने वाला, खोज खबर नहीं ली गई। अपने वाजिब मांगों के लिए किसान अपने आंदोलन को जारी रखने को मजबूर है।अन्नदाता के धरना को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा की धान अधिप्राप्ति में अफसरों की मनमानी का कोई दूसरा मिसाल शायद नहीं मिलेगा।

- Sponsored Ads-

किसानों से धान खरीदने के लिए बैंक से कर्जा लेंगे पैक्स अध्यक्ष,मगर वे स्वयं किसानों को भुगतान नहीं करेंगे, बल्कि वो राशि एस एफ सी को सुपुर्द करेंगे और फिर एस एफ सी उस राशि से किसानों को भुगतान करेंगे। यदि किसानों को एस एफ सी को ही भुगतान करना है तो फिर बैंक से  कर्जा क्यों ले पैक्स और घर बेचकर बैंक को सूद अदा करें। एस एफ सी सीधे बैंक से कर्जा ले और किसानों को भुगतान करें। यह तो अधिप्राप्ति में लगे अफसरों की मनमानी है।जो मर्जी होगा वह करेंगे,वही नियम होगा। मगर अफसरों की अंधेरगर्दी के सामने पैक्स अध्यक्ष मजबूर है। ट्रक का भाड़ा,मजदूरी और धान की कुटाई की कीमत 3 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है।

"जहां बेदर्द हाकिम हो, वहां फरियाद क्या करना?": बेगूसराय में सिस्टम के खिलाफ अन्नदाता का 'महासंग्राम' 2 मगर सरकार पैक्सों को 15 वर्ष पुराना दर ही भुगतान कर रही है।क्या पैक्स अध्यक्ष अपना शरीर बेचकर धान अधिप्राप्ति  करेंगे? क्या सरकारी अफसर पैक्स अध्यक्षों को गलत काम करने के लिए मजबूर करना चाहती है?बेगूसराय की क्रांतिकारी धरती के हम बारिश अपने अन्नदाता को धान का वाजिब कीमत दिलाने तथा अफसरों एवं मिलरों द्वारा पैक्सों का शोषण-दोहण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने आज यहाँ आए हैं। हम आपके इस जज्बात का क्रांतिकारी अभिनन्दन करते है।अन्नदाता किसानों को लेकर इस लूट को बंद करवाने के लिए सरकार को हम मजबूर करेंगे। इस अवसर पर बेगूसराय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य संजीव पासवान ने कहा कि डीसीओ नशापान कर हमारे पैक्स अध्यक्षों को अपमानित करेगा और बेगूसराय को लूटेगा तो हम इसे बर्दाश्त करे।

  यदि जिला प्रशासन अविलंब ठोस कार्रवाई नहीं की तो बेगूसराय के अन्नदाता और पैक्स अध्यक्षों को संगठित कर हम सीधी कार्रवाई को मजबूर होंगे। कोई पदाधिकारी बेगूसराय में मनमानी करेगा,उसे बेगूसराय की मेहनतकश जनता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती है।बेगूसराय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य राम नरेश महतो ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के सामने खाद की कालाबाजारी हो रही है।किसान लुटे जा रहे है,मगर जिला प्रशासन मूकदर्शक  बनी है। चेरिया बरियारपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि पैक्स अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि की मान्यता और भत्ता दिया जाए। बरौनी डेयरी के बोर्ड सदस्य दीपक कुमार ने डेयरी में हो रहे घोटाले की विस्तृत चर्चा करते हुए बरौनी डेयरी की जांच ईडी या सतर्कता आयोग से कराने की मांग की।

"जहां बेदर्द हाकिम हो, वहां फरियाद क्या करना?": बेगूसराय में सिस्टम के खिलाफ अन्नदाता का 'महासंग्राम' 3किसान नेता संतोष ईश्वर ने बिजली बिल एवं बीज बिल 2025 को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की।किसान नेता शिवेश्वर राय ने कहा कि बेगूसराय को स्वच्छ बनाने हेतु 10 करोड़ वृक्षारोपण किया जाए।धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार ने की तथा मंच संचालन राम नरेश महतो ने किया। सभा को बेगूसराय कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य रामाधार कुमार,पैक्स राहुल कुमार,ललन कुमार,श्याम नंदन चौधरी,बाबू प्रसाद महतो, राम चरित्र महतो,अरुण कुमार, धीरज भारती, रामप्रवेश सिंह,फुलदेव शर्मा, बलवंत कुमार,राम विनोद कुमार,रामकुमार महतो,सुबोध कुमार तथा किसान नेता राम विनोद महतो,सुनील कुमार,अरुण कुमार तथा मो सिराज ने सभा को सम्बोधित किया।

Share This Article