बेगूसराय में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर इंडिया गंठबंधन ने किया चक्का जाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय-बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चुनाव आयोग के द्वारा बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य पिछले एक महीने से युद्ध स्तर पर चलाए जा रहा है। इस मतदाता पुनरीक्षण कार्य का विरोध अब सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दलों ने चक्का जाम का ऐलान किया है।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में आज बेगूसराय में भी आज चक्का जाम का खासा असर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा माले, कांग्रेस एवं जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता अन्य वाम दलों ने चक्का जाम को लेकर बेगूसराय के सड़कों उतारकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।वहीं कई जगहों पर सड़क जाम कर चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नेता और कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।

इन लोगों ने सरकार और चुनाव आयोग से विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का मांग किया है। और साथ ही साथ आरोप लगाया है कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है ,ताकि बड़ी संख्या में लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया जाए। बेगूसराय सहित कई इलाकों में बिहार बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है।

Share This Article