नालंदा: सदर अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और डॉ. से अभद्र व्यवहार के विरोध में डॉ. और स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, इमरजेंसी सेवा पुनः हुई बहाल

DNB Bharat Desk

बिहार थाना क्षेत्र के मॉडल अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला तुल पकड़ लिया है।अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने करवाई कि मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया।हड़ताल के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

- Sponsored Ads-

कुछ घंटों के लिए इमरजेंसी  और ओपीडी सेवा बंद होने से मरीजों को परेशानी हुई हालांकि डिप्टी सुप्रिटेंडेंट के पहल पर चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा बहाल कर दिया लेकिन ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप है।चिकित्सकों ने कहा कि आए दिनों ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों पर मरीज के परिजनों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती है।डाक्टरों ने कहा हमारी मांग है कि अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों की सुरक्षा प्रदान किया जाय साथ ही अस्पताल में पुलिस पिकेट खोला जाय।

नालंदा: सदर अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और डॉ. से अभद्र व्यवहार के विरोध में डॉ. और स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, इमरजेंसी सेवा पुनः हुई बहाल 2ताकि डॉक्टर सुरक्षित माहौल में मरीजों का इलाज कर सके।तोड़फोड़ शामिल बदमाशों पर भी अभिलंब कार्रवाई की जाय।मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल जारी रहेगी।इस हड़ताल से दूर दराज से आए हुए मरीजों को बिना इलाज ही निराश होकर लौटना पड़ रहा है

Share This Article