बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत के खिलाफ नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन

DNB Bharat Desk

गैस सिलेंडर के बढ़े कीमत को वापस लेने की मांग और लोगों को घर-घर तक होम डिलीवरी गैस सिलेंडर करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर नालंदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि सरकार द्वारा अचानक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है और लोगों के घरों तक गैस की होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है,

बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत के खिलाफ नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन 2जिले के कई जगहों पर लंबी कतार लगी हुई गैस के लिए, उसी के खिलाफ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया है ।और हम लोग मांग किए हैं कि गैस के बढ़े हुए कीमत को वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कराई जाए।

Share This Article