समस्तीपुर: माधोपुर दिघरूआ पैक्स में 4 करोड़ के गबन का आरोप, चुनाव रोकने और कार्रवाई के लिए प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले का प्रदर्शन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत माधोपुर दिघरूआ पैक्स में बिना ऑडिट चुनाव कराने, मृतकों का नाम वोटर सूची से हटाने, आमसभा से बने 450 मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा जमाकर्ताओं का लगभग 4 करोड़ रुपये वापस करने की मांग को लेकर मंगलवार को भाकपा माले एवं पैक्स बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।

- Sponsored Ads-

प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पहुंच प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना की भूतपूर्व पैक्स अध्यक्ष तौफिक आलम ने की।भूतपूर्व पैक्स अध्यक्ष तौफीक आलम ने आरोप लगाया कि पैक्स में करोड़ों रुपये के गबन के बावजूद अब तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मृत व्यक्तियों का नाम वोटर सूची में होना लोकतंत्र की हत्या है और बिना ऑडिट चुनाव कराना नियमों का खुला उल्लंघन है।

समस्तीपुर: माधोपुर दिघरूआ पैक्स में 4 करोड़ के गबन का आरोप, चुनाव रोकने और कार्रवाई के लिए प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले का प्रदर्शन 2उन्होंने कहा कि आमसभा के माध्यम से बनाए गए 450 मतदाताओं का नाम अब तक वोटर सूची में नहीं जोड़ा गया है, जो किसानों एवं शेयर धारकों के अधिकारों का हनन है। वहीं गबन के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की।उन्होंने आरोप लगाया कि पैक्स किसानों को सहयोग देने के बजाय उनका शोषण कर रही है। धरना के बाद प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ रवि भूषण को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Share This Article