मानव को सदा सच्चाई की राह पर चलना चाहिए ,हर मानव को मानव से प्रेम हो- आचार्य धर्म दास जी

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखड के गेन्हरपुर पंचायत में सतगुरु कबीर साहेब की सात दिवसीय कबीर ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन समस्त गेन्हरपुर पंचायत वासीयों ने सामुहिक रुप से कर रही है। वहीं‌ कबीर ज्ञान कथा को संबोधित करते हुए आचार्य धर्म दास जी ने कथा में कहा मानव को सदा सच्चाई की राह पर चलना चाहिए ,हर मानव को मानव से प्रेम हो।

- Sponsored Ads-

सत गुरु कबीर साहेब जी कहे हैं पौथी पढी पढी जग मुआ पंडित भया ना को कोय। ढाई अक्षर प्रेम के पढे सो पंडित होय ।।वहीं जानकी साहेब जी ने कहीं की जहाँ सुमति तहां समपत्ती नाना, जहाँ कुमति तहां विपत्ति निदाना ।।इसलिए माता बहनों को मिलकर रहना चाहिए और सदा साकाहारी जिवन बिताना चाहिए।

मानव को सदा सच्चाई की राह पर चलना चाहिए ,हर मानव को मानव से प्रेम हो- आचार्य धर्म दास जी 2सास – ससुर की सेवा करनी चाहिए। वहीं ज्ञान कथा में पंकज साहेब, महंत खिदिरचक एवं आदि संतों ने सतगुरु कबीर साहेब के विचार को रखा। मौके पर शिव कुमार साहेब  , गोविन्द साहेब, मनोज साहेब, मनटुन साहेब, राम दुलार साहेब एवं अरविंद कुमार सहित गेन्हरपुर पंचायत वासी उपस्थित रहे।‌

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article