वीरपुर में गरजी इंडिया गठबंधन: पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला; ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगे नारे

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गठबंधन के राज्य संयोजक सह बिहार विधानसभा के प्रति पक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार पर फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम भोटर लिस्ट से काटने,गैर संवैधानिक तरीके से जनविरोधी कानून नागरिकों पर थोपने,वीदेशो में भारत की मर्यादा को दरकिनार करने जैसे गंभीर आरोपों को लगाते हुए भोट चोर गदी छोड़,चोर दरवाजे से सरकार बनाने जैसे जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

मौके पर राजद के अफरोज आलम, अर्जून यादव, सीपीआई के अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह, सुल्ताना बेगम,विपीन पासवान,अभिनव गुप्ता, कांग्रेस के धर्म राज सहनी, डॉ गीता प्रसाद सिंह, संजीव कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। ज्ञानेश कुमारराज्य संयोजक और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के पास पीएम नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।इससे पूर्व इंडिया गठबंधन से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़,चोर दरवाजे से सरकार बनाने आदि नारे लगाते हुए केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

वीरपुर में गरजी इंडिया गठबंधन: पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला; 'वोट चोर गद्दी छोड़' के लगे नारे 2इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्य्क्ष मो.अफरोज आलम व सीपीआई के अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री के इशारे पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव के दौरान ही एसआइआर लाकर लोकतंत्र के मतदाताओं के साथ खिलवाड़ किया गया।उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार व राज्य सरकार की नीतियां आम जन विरोधी बताया।मौके पर राजद नेत्री सुल्ताना बेगम विपिन कुमार पासवान,संजीव कुमार,अर्जुन यादव,अभिनव गुप्ता आदि मौजूद थे।

Share This Article