बेगूसराय पोखर में स्नान करने के दौरान दो मासूम बच्ची के डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पोखर में स्नान करने के दौरान दो मासूम बच्ची के डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।  घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा वार्ड नंबर 3 की है। मृत  बच्ची की पहचान सकरवासा वार्ड नंबर 3 के रहने वाले जीवछ पासवान की पुत्री ममता कुमारी एवं लेवर पासवान की पुत्री आंचल कुमारी के रूप में की गई है। 

बेगूसराय पोखर में स्नान करने के दौरान दो मासूम बच्ची के डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के बहियार में पोखर में दोनों  बच्ची स्नान करने के लिए गई थी। स्नान करने के दौरान ही गहरे पानी में  चली गई। वहीं स्थानीय लोगों ने डूबता देख दोनों  को बचाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सका। जिससे दोनों  बच्ची की डूबने से  मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद दोनों का शव पोखर के पानी बरामद किया है।

बेगूसराय पोखर में स्नान करने के दौरान दो मासूम बच्ची के डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article