बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव की है। मृतक की पहचान आको पूर निवासी राजकुमार मिश्रा के पुत्र राहुल कुमार के रूप में दी गई है । बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को राहुल कुमार किसी काम से अपने घर से जा रहा था लेकिन जैसे ही वह अपनी बाइक लेकर सड़क पर पहुंचा तेज रफ्तार अज्ञात बाहन ने उसे ठोकर मार दी।

आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों के द्वारा राहुल कुमार को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया । लगातार इलाज के बावजूद भी जब राहुल कुमार की स्थिति में सुधार नहीं हुई तब परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे।

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 2लेकिन पटना ले जाने के क्रम में राहुल कुमार की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article