बेगूसराय: घर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, पति पर प्रताड़ना का आरोप; इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव, वार्ड नंबर-2 का है।

मृतका की पहचान जगदीशपुर निवासी ऋषि कुमार की पत्नी कविता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कविता कुमारी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ घर में अकेले रहती थी, जबकि उसका पति ऋषि कुमार गोवा में मजदूरी करता है।

बेगूसराय: घर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, पति पर प्रताड़ना का आरोप; इलाके में सनसनी 2घर के अंदर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही एसआई सुबोध कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार और एसआई प्रिया कुमारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।मृतका की मां राधा देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कविता का अपने पति से अक्सर फोन पर विवाद होता था। 

बेगूसराय: घर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, पति पर प्रताड़ना का आरोप; इलाके में सनसनी 3पति द्वारा उसे बदचलन कहकर आरोप लगाने और धमकी देने की बात भी सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण कविता डिप्रेशन में थी।वहीं, तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article