समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक पुल के पास संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ स्थित बूढ़ी गंडक सड़क पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी निर्भय कुमार सिंह के रूप में हुई है। 

समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक पुल के पास संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 2मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पुल के पास एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आसपास खून के धब्बे भी मौजूद थे। इसकी सूचना तत्काल रोसड़ा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने युवक को उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक पुल के पास संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 3 अनुमंडल अस्पताल में मौजूद एसआई अनीश कुमार ने बताया कि मृतक की गर्दन पर जख्म पाया गया है, जिससे प्रथम दृष्टया मौत का कारण चोट प्रतीत हो रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि निर्भय घर से किसी दोस्त के साथ निकला था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। 

समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक पुल के पास संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 4इधर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार शव के पास एक बाइक भी पड़ी हुई थी। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article