नालंदा: 5 महीने पुराने विवाद में दोस्त बना दुश्मन, युवक की हत्या कर बोरे में फेंकी लाश; 72 घंटे में खुलासा

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का मृत शव बोरा में बंद करके नदी तटबंध के नजदीक फेंका हुआ है। शव की पहचान अंशु राज के रूप में हुई, जो रायपुर कोयल विगहा का रहने वाला था।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पता चला कि अंशु राज की हत्या उसके ही गांव के सवेरा कुमार ने की थी। सवेरा कुमार ने अंशु राज को अपने घर में बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरा में बंद कर फेंक दिया।

नालंदा: 5 महीने पुराने विवाद में दोस्त बना दुश्मन, युवक की हत्या कर बोरे में फेंकी लाश; 72 घंटे में खुलासा 2सवेरा कुमार का 5 महीने पूर्व अंशु राज के साथ कुछ विवाद हुआ था.फिलहाल पुलिस ने सवेरा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। सवेरा कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर ही इस घटना का उद्वेदन कर लिया है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article