कैमुर: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 09 नाबालिक बच्चों को रेलवे ने किया रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन कैमूर भभुआ को सुपुर्द

DNB Bharat Desk

कैमुर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को निरीक्षक प्रभारी सासाराम के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक रामजीलाल बुनकर साथ प्रधान आरक्षि आर.सी यादव तथा आरक्षी कैसर जमाल खान, एवं चंदा गुप्ता (एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन) सहायक परियोजना अधिकारी डीडीयू समय 8:40 बजे से 9:15 बजे तक गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस में

- Sponsored Ads-

कैमुर: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 09 नाबालिक बच्चों को रेलवे ने किया रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन कैमूर भभुआ को सुपुर्द 2चेकिंग के दौरान एवं भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित 09 नाबालिक बालक मिले,पूछताछ के क्रम में सूरत एवं मुंबई काम पर जाने की बात बताए।उपरोक्त सभी नाबालिक बच्चों को समय 10:15 बजे राजकीय रेल थाना भभुआ रोड लाया गया एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को फोन के माध्यम से उपरोक्त के संबंध में सूचना दी गई, उपरोक्त सभी 09 नाबालिक बच्चों के परिजनों को इसका सूचना दिया गया

कैमुर: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 09 नाबालिक बच्चों को रेलवे ने किया रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन कैमूर भभुआ को सुपुर्द 3इसी क्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड हेल्पलाइन कैमूर से भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर आए,सत्यापन उपरांत चाइल्ड हेल्पलाइन कैमूर को उपरोक्त सभी नाबालिक बच्चों को सही सलामत, काउंसलिंग करने,अच्छी देखभाल ,उचित कार्रवाई एवं परिजनों तक पहुंचाने वास्ते सुपूर्द किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article