समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पांच करोड़ सोना लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी कर्मवीर समेत चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ के सोने की लूट की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस लूटकांड में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य की अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी रही है। यह जानकारी एएसपी संजय पांडेय ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दी।

एएसपी ने बताया कि समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने बैंक आफ महाराष्ट्र लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी कर्मवीर समेत चार बदमाशों को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से भारी मात्रा में पिस्टल गोली के अलावा लूट के सोने में से करीब एक करोड़ रुपए की मूल्य का गला हुआ सोना बरामद किया है।उन्होंने बताया कि इस कांड में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर खिलवत के वीर बहादुर सिंह के बेटे कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर मुख्य अभियुक्त था। इसके ऊपर सरकार ने 2 लाख रुपए की घोषणा की थी।

समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पांच करोड़ सोना लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी कर्मवीर समेत चार बदमाशों को किया गिरफ्तार 2यह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुए करोड़ों के सोना लूट मामले में भी वांछित था। एएसपी ने बताया कि इस कांड में कर्मवीर के अलावा वैशाली जिले के ही बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के रहने वाले किशन देव सिंह के बेटे रवीश कुमार, और वैशाली के ही बिदुपुर नया नगर गांव के सुबोध कुमार का बेटा सुंदर बिट्टू कुमार के साथ ही समस्तीपुर के चकममेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव के रविंद्र प्रसाद सिंह का बेटा रणधीर कुमार उर्फ बबलू शामिल है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोना लूटकांड का कुख्यात बदमाश कर्मवीर समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सोना चांदी-दुकान में लूट की साजिश रच रहा है और वह अपने बहन की शादी समारोह में मौजूद है।

समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पांच करोड़ सोना लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी कर्मवीर समेत चार बदमाशों को किया गिरफ्तार 3इसके बाद पुलिस की टीम के साथ ही राज्य एसटीएफ की टीम ने उसे वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार का लिया। पुलिस ने इसके पास से पिस्तौल और गोली बरामद की गई पूछताछ के दौरान लूट कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एक-एक कर सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कर्मवीर पर राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट और डकैती के दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। शहर मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम से सोने के लूट मामले में भी इसकी तलाश की जा रही थी।

समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पांच करोड़ सोना लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी कर्मवीर समेत चार बदमाशों को किया गिरफ्तार 4बता दें कि सात मई को समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित काशीपुर इलाके के बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में बड़ी लूट की घटना हुई थी। ग्राहक के वेष में पहुंचे 8 अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक से लगभग पांच करोड़ रुपये का सोना और लगभग 15 लाख रुपये लूट लिया था। इस दौरान बदमाशों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों को बंधक बना कर करीब 45 मिनट तक बैंक के अंदर लूटकांड को अंजाम देते रहे और बाहर किसी को भनक नहीं लगी। सभी अपराधी हथियारों से लैस थे।

समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ की टीम ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पांच करोड़ सोना लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी कर्मवीर समेत चार बदमाशों को किया गिरफ्तार 5बताया गया है कि वारदात के दौरान एक अपराधी ने बैंक के अंदर फायरिंग भी की थी, लेकिन इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था। वहीं लूटपाट के बाद अपराधी बैंक का सीसीटीवी डीवीआर, कर्मचारियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। भागने से पहले अपराधियों ने सभी को बाथरूम और अन्य कमरों में बंद कर दिया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article