समस्तीपुर: खानपुर ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा: 19 कांडों का आरोपी ‘मास्टरमाइंड’ रिश्तेदार ही निकला, 6 अपराधी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाहर चौक पर पिछले दिन हुई ज्वेलरी शॉप लूट कांड का खुलासा किया गया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि इस लूट कांड में 6 अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। यह अपराधी समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया जिला के रहने वाले हैं। इनके पास से कुछ जेवर एवं गला हुआ चांदी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दूर के रिश्तेदार प्रवीण ही मास्टरमाइंड है।

- Sponsored Ads-

जिनके द्वारा दुकान का रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया कि 13 फरवरी को खानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत श्रीपुर गाहर में प्रियंका ज्वेलर्स में दिनदहाड़े  अज्ञात तीन अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर सोने एवं चांदी के आभूषण लूट लिये गये थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड के उदभेदन, लूटे गये सामानो की बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, समस्तीपुर के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं डी०आई०यू० के कर्मियों को सम्मिलित कर एसआईटी का गठन किया गया।

समस्तीपुर: खानपुर ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा: 19 कांडों का आरोपी 'मास्टरमाइंड' रिश्तेदार ही निकला, 6 अपराधी गिरफ्तार 2एसआईटी द्वारा लगातार तकनीकी एवं नानवीय आसूचनाओं का संकलन करते हुए इस कांड का उदभेदन कर अन्तर्जिला गिरोह के कुल-06 संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हसनपुर एवं बिथान थाना क्षेत्र से की गई तथा घटना में इस्तेमाल किया गया दोनों बाईक, हथियार एवं लूटे गये जेवरातो की भी बरामदगी की गई। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध अग्नेयास्त्र की बरामदगी हुई है।

समस्तीपुर: खानपुर ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा: 19 कांडों का आरोपी 'मास्टरमाइंड' रिश्तेदार ही निकला, 6 अपराधी गिरफ्तार 3इस घटना में मुख्य सरगना प्रवीण कुमार सोनी को पाया गया, जिसके उपर पूर्व से कुल-19 कांड दर्ज है। पूर्व में भी अपराधियों को एकत्रित कर ज्वेलरी दुकान में लूटपाट करवाने के मामले में जेल गया है। इसका स्वंय का ज्वेलरी का दुकान है, जहाँ चोरी का सामान का खरीद बिक्री करता था।

Share This Article