नालंदा: रहूई प्रखंड के इतासंग पंचायत मे सरकारी सेवा आपके द्वार के तहत डाक चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन, डाक अधीक्षक ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड अंतर्गत इतासंग पंचायत में “सरकारी सेवा आपके द्वार” अभियान के तहत डाक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डाक अधीक्षक ने किया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर पंचायत मुखिया नीलम देवी, उपप्रमुख राकेश रंजन सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। डाक चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था। कार्यक्रम में स्पीड पोस्ट, आधार सेवा, बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) सहित विभिन्न सेवाओं के लिए विशेष कैंप लगाया गया।

नालंदा: रहूई प्रखंड के इतासंग पंचायत मे सरकारी सेवा आपके द्वार के तहत डाक चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन, डाक अधीक्षक ने किया उद्घाटन 2इस दौरान नए खाते खोले गए, आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए गए। महिलाओं और युवाओं में सुकन्या समृद्धि व बचत योजनाओं को लेकर खास उत्साह दिखा। डाक अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को डाक विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ ले सके.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article