तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नालंदा जिले के कई विधायक एवं जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राजगीर ज्ञान, उपासना और तपस्या की ऐतिहासिक धरती रही है। यहाँ सभी धर्मों के महान उपदेश दिए गए हैं, जिससे यह स्थल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पर्यटन के क्षेत्र में देशभर में एक नई पहचान बनाई है।

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन 2वर्तमान में बिहार पर्यटन के मामले में देश में दसवें स्थान पर है, लेकिन सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले पाँच वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष पाँच पर्यटन राज्यों में शामिल किया जाए। राजगीर में लगातार हो रहे विकास कार्यों के कारण देश-विदेश से पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन 3वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राजगीर केवल एक नगरी नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। यह वही पावन भूमि है, जो महाभारत काल में जरासंध की राजधानी रही है।

Share This Article