समस्तीपुर: स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित  केन्द्रीय पुस्तकालय के नए भवन का किया शिलान्यास 

DNB Bharat Desk

शुक्रवार को समस्तीपुर शहर के पेठिया गाछी स्थित नवजीवन क्लब के पास लगभग 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले केन्द्रीय पुस्तकालय के नए भवन का शिलान्यास फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया l 

- Sponsored Ads-

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी सह नगर पार्षद प्रतिनिधि रवि गुप्ता, संचालन स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन लाइब्रेरियन विनोद कुमार राय ने की l अपने संबोधन के क्रम में स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि जिले में लंबे समय से केंद्रीय पुस्तकालय भवन की कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब यह सपना साकार होने जा रहा है।

 समस्तीपुर: स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित  केन्द्रीय पुस्तकालय के नए भवन का किया शिलान्यास  2उनके अथक पहल और सतत प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिली है। किसी भी स्थान पर पुस्तकालयों का होना उस समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि पुस्तकालय ना केवल ज्ञान का भंडार होता है, बल्कि वह सामाजिक समरसता और सामूहिक जागरूकता को भी बढ़ावा देता है। 

समस्तीपुर: स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित  केन्द्रीय पुस्तकालय के नए भवन का किया शिलान्यास  3मौके पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी ईo राजेश कुमार, सहायक प्रोफेसर जितेंद्र प्रसाद ननकी, समाजसेवी सह नगर पार्षद प्रतिनिधि रवि गुप्ता , पूर्व नगर पार्षद मन्नू पासवान, मोo अब्दुल, राजा साह, नितिन रैना , मोo नौशाद , मोo नैयर आलम नवाब , व्यवसायी हरेंद्र कुमार , मोo पप्पू मस्तान , लाइब्रेरियन विनोद कुमार राय, सनी पोद्दार ,जॉनी जी , मोo कादिर, अमरनाथ कुमार, वरीय समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता, मोo पप्पू खान, रंजीत कुमार रंभू, मनोज कुमार राय, मोo परवेज आलम, रवि आनंद, राजन राम, मोo शौकत अली, मोo महफूज आलम, अनुभव कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article