डीएनबी भारत डेस्क
चंडी थाना क्षेत्र के लालगंज और जैतीपुर में एक ही रात चोरों ने तीन ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर करीब 35–36 लाख रुपये के गहने और नकदी उड़ा ली।
- Sponsored Ads-

पहली चोरी थाना से 150 मीटर दूर हिमांशु ज्वेलर्स में हुई, जहां से 4–5 लाख के गहने चोरी हुए। दूसरी चोरी पूजा ज्वेलर्स में हुई, जिसमें करीब 7 लाख रुपये के गहने और 70 हजार नकद ले गए। तीसरी चोरी जैतीपुर के राधे कृष्ण ज्वेलर्स में हुई, जहां से लगभग 25 लाख रुपये के सोना-चांदी और नकदी चोरी हुई।
लगातार हो रही चोरियों से लोग पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही इस घटना के बाद सर्राफा व्यवसाईयों ने पुलिस की गस्ती पर सवाल खड़े किए हैं.
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
