बेगूसराय मे नवजात बच्ची को सड़क के किनारे फेंक कर माता पिता हुआ फरार, बच्ची की हुई मौत, इलाके में सनसनी

DNB Bharat Desk

बलिया थाना क्षेत्र मे घटी इस घटना के बाद को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा करते नहीं थक रहें है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे मानवीय संवेदना को झाकझोड़ देने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक नवजात बच्ची के शव को सड़क किनारे फेंक कर बच्ची के मां पिता फरार हो गए है।  इस घटना के बाद जहां इलाके मे सनसनी फ़ैल गई हैं वही लोग ऐसे मां पिता को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। बलिया थाना क्षेत्र मे घटी इस घटना के बाद को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा करते नहीं थक रहें है। कुछ लोग बच्ची को  मां पिता की नाजायज औलाद बता रहे हैं तो कुछ लोग  लड़की होने के कारण बच्ची की मरने के लिए फेके जानें की चर्चा कर रहे हैं।

बेगूसराय मे नवजात बच्ची को सड़क के किनारे फेंक कर माता पिता हुआ फरार, बच्ची की हुई मौत, इलाके में सनसनी 2लोगो का मानना हैं रात के अंधेरे मे जिंदा बच्ची को उसके मां पिता द्वारा फेक दिया गया जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस जॉच के बाद ही पुरे मामले का उद्भेदन हो पाएगा। घटना के संबंध मे बलिया थाना के चौकीदार भागीरत पासवान ने बताया की डायल 112 को एक सुचना प्राप्त हुई थी की अवध तिरहुत रोड पर  एक नवजात बच्ची का शव सड़क किनारे फेंका हुआ है। सुचना के सत्यापन के बाद डायल 112 के द्वारा इसकी सूचना बलिया थाना अध्यक्ष को दी गई।

बेगूसराय मे नवजात बच्ची को सड़क के किनारे फेंक कर माता पिता हुआ फरार, बच्ची की हुई मौत, इलाके में सनसनी 3जिसके बाद वो शव को पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव को बेगूसराय सदर अस्पताल लाए हैं। बच्ची देखने से तीन चार दिनो की प्रतीत हो रही हैं। बताते चले की बलिया थाना क्षेत्र मे पहले भी नवजात बच्चे को जगह जगह फेके जानें का मामला सामने आता रहा हैं। ऐसा कहा जा सकता हैं बलिया थाना क्षेत्र मे बच्चे के फेके जानें के जिम्मेवार खुद मां पिता हो सकतें है या फिर इसके जिम्मेवार बलिया मे मौजुद निजी क्लीनिक हो सकतें है जहां मरे हुए बच्चे को रात के अंधेरे मे फेके जानें का सिलसिला जारी हैं।

- Sponsored Ads-

अब तक के आए किसी भी मामले मे पुलिस इसके किसी भी जिम्मेवार को अब तक नहीं ढूंढ पाई है ऐसे मे अब देखना है की इस मामले मे भी पुलिस दोषियों तक पहुंच पाती है या नहीं या फिर दुसरे ही मामले की तरह यह मामला भी टाय टाय फिश हो जायेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article