साहेबपुरकमाल में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपी, एक महिला समेत तीन लोग घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनहा गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत सनहा गांव की है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

साहेबपुरकमाल में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपी, एक महिला समेत तीन लोग घायल 2

पीड़ित टेवल पासवान ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से एक जमीन के टुकड़े को लेकर उसके पड़ोसी रामविलास पासवान से विवाद चल रहा है। टेवल पासवान के अनुसार वह जमीन उसकी पुश्तैनी जमीन है जिस पर रामविलास पासवान कब्जा करना चाहता है और लगातार इसका प्रयास भी कर करता रहता है।

आज भी दबंग पड़ोसियों ने उस जमीन पर जबरन गड्ढ़ा कर खंभा गारने की कोशिश करने लगा। जिसका टेबल पासवान एवं उसके परिजनों के द्वारा विरोध किया गया। तो रामविलास पासवान अपने घर के अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ पहुंचा और लाठी-डंडे तथा लोहे के सरिया से सभी को जमकर पीटना शुरू कर दिया। उक्त मामले में टेवल पासवान नीलम देवी एवं उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पिछले 5 वर्ष से यह विवाद चल रहा है और जब भी पुलिस को आवेदन दिया जाता है पुलिस रामविलास पासवान से पैसा लेकर मामले को रफा-दफा कर देती है। फिलहाल इस बार भी पीड़ित पक्ष के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article