बेगूसराय में मामुली विवाद को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी लभरचक वार्ड नंबर 18 मे दबंग पड़ोसियों द्वारा एक ही परिवार के चार लोगो की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल का ईलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे कराया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मामुली विवाद को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज 2आरोप है की पड़ोसी दबंग टाइप का लोग है जो अक्सर किसी न किसी बात को लेकर गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया करते है। इसी कड़ी मे मंगलवार को मामूली विवाद मे पीड़ित द्वारा आरोपियों द्वारा गाली गलौज करने पर थप्पड़ मारा गया था।

बेगूसराय में मामुली विवाद को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज 3इसी विवाद के बाद रात्रि मे युवक को अकेला पाकर परिवार के तीन लोगो के साथ दो अन्य आरोपियों द्वारा पकड़ लिया गया और लाठी डंडे और ईट से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंची माँ और एक अन्य भाई की भी इस दौरान बेरहमी से पिटाई की गई। बाद मे किसी तरह जान बचा कर सभी लोग सदर अस्पताल पहुंचे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article