बेगूसराय में रिस्ता हुआ शर्मसार, पुत्र एवं पुतोहु पर लगा मां की हत्या का आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाचक सदानंदपुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर मां बेटे का रिश्ता तार तार होते नजर आ रही है जहां पुत्र एवं पुतोहु पर अपने ही मां की हत्या करने का सनसनीखेज़ आरोप का मामला सामने आ रही है। घटना बलिया थाना इलाक़े की है। जहां लगभग 70 वर्षीय मृतिका समिया देवी बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाचक सदानंदपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय सियाराम तांती के पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि हत्या की आशंका से परेशान मृतिका पूर्व से ही अपने पुत्र के खिलाफ़ बलिया थाने में सनहा दर्ज करा रखी थी।

- Sponsored Ads-

दहशत के कारण बुढ़ी मां अपनी बेटी दमाद के यहां शरण लेकर जीवन बसर कर रही थी। घरवालों ने बताया कि 1 दिन पहले ही मृतक महिला अपनी बेटी के यहां से घर आई थी। जहां बुधवार की देर शाम उसके मौत हो जाने की सूचना मिलने ग्रामीण और परिजन उसके देखने पहुंचे तो महिला को मृत पाया। घटना के संबंध में बलिया डीएसपी ने बताया कि 70 वर्षीय वृद्धा की मौत का मामला सामने आया है जिसमें उसके बेटी के द्वारा भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होना संभव बताया है। मां बेटे के रिश्ते को तार तार करने वाली मौत के इस घटना ने आसपास के क्षेत्रों में जहां सनसनी फैला दी है।

वहीं इस हत्या को लेकर जमीनी विवाद सहित कई तरह की चर्चाएं जोरों पर है। बहरहाल पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस शव को वापस थाना ले आई है और दो दमाद सहित एक बेटी शव के साथ थाने पहुंच गए है। अब देखना लाजमी होगा कि पुलिस मृतिका की अंतिम संस्कार के लिए क्या निर्णय ले पाती है और शव आरोपी पुत्र को सौंपा जाता है या फिर बेटी दमाद इस संस्कार की जिम्मेदारी उठाती है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article