बछवाड़ा रेल पुलिस ने 144 पैकेट अवैध विदेशी शराब के साथ यूपी के एक युवक को पकड़ा

DNB Bharat Desk

पिट्ठू बैग तलाशी करने के दौरान बैग में उत्तर प्रदेश राज्य निर्मित 180 एमएल  का 144 बोतल फ्रूटीनुमा 8 पीएम  विदेशी शराब कुल मात्रा 25.920 लीटर बरामद हुआ।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना बछवाड़ा पुलिस ने प्लेटफोर्म संख्या एक स्थित उपरगामी पूल के नीचे दो पिट्ठू बैग से 144 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है । जीआरपी थानाध्यक्ष शंकर राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला कर्णगंज थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह के पुत्र बालमुकुंद सिंह को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । बछवाड़ा रेल पुलिस ने 144 पैकेट अवैध विदेशी शराब के साथ यूपी के एक युवक को पकड़ा 2उन्होंने बताया कि बछवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफोर्म संख्या एक स्थित उपरगामी पूल के नीचे उक्त कारोबारी लाल और ब्लू रंग का दो पिट्ठू बैग लेकर खड़ा था । तभी स्टेशन पर तैनात गस्ती पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा । भागने की कोशिश करते देख स्टेशन पर तैनात गस्ती पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर उक्त कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों पिट्ठू बैग की तलाशी किया गया। दोनों पिट्ठू बैग तलाशी करने के दौरान बैग में उत्तर प्रदेश राज्य निर्मित 180 एमएल  का 144 बोतल फ्रूटीनुमा 8 पीएम  विदेशी शराब कुल मात्रा 25.920 लीटर बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि उक्त कारोबारी के विरुद्धबिहार शराबबंदी व मध्य निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है । साथ एक गिरफ्तार कारोबारी को पूछताछ के उपरांत अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article