समस्तीपुर में जहरीली शराब का कहर, पिता की मौत, बेटे की आंखों की रोशनी गई; गांव में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव में जहरीली शराब के सेवन से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने मुसरीघरारी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं सरायरंजन के अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सरायरंजन तथा मुसरीघरारी के कार्यपालक पदाधिकारी के सहयोग से क्षेत्र में जहरीली शराब के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई है।

समस्तीपुर में जहरीली शराब का कहर, पिता की मौत, बेटे की आंखों की रोशनी गई; गांव में मचा कोहराम 2प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।देर रात एसपी अरबिंद प्रताप सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article