बेगूसराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक की बलान नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान दो युवक की बलान नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।  गांव में खुशी का लहर गम में तब्दील हो गया है।घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज की है। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि दुर्गा माता का मूर्ति विसर्जन का आयोजन चल रहा था। मूर्ति विसर्जन करने के दौरान ही तीन युवक बलान नदी में डूब गया।

बेगूसराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक की बलान नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 हालांकि वहां के स्थानीय लोगों ने तीनों युवक को बलान नदी के पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए पीएचसी ले गया जहां दो युवक की मौत हो गई। दोनों मृतक युवक की पहचान महेंद्रगंज के रहने वाले दिनेश कुमार महतो के पुत्र राहुल कुमार एवं शंकर महतो के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया, मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

बेगूसराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक की बलान नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3इस घटना के संबंध में परिजनों ने  बताया है की मां काली पूजा समिति महेंद्रगंज की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन हर साल किया जाता है। जिसमें दुर्गा मां का मूर्ति विसर्जन के लिए बलान नदी गया। उन्होंने बताया है की मूर्ति विसर्जन करने के दौरान ही एक साथ बलान नदी में तीन युवक डूब गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने डूबता देख तीनों युवकों को किसी तरह बालन नदी के पानी से निकलकर इलाज के लिए पीएचसी मंसूरचक भेजा। जहां दो युवक की मौत हो गई।

बेगूसराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक की बलान नदी में डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि मंसूरचक थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article