बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबने से दो युवक की मौत,शव की खोजबीन जारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के चकिया थानाक्षेत्र के सिमरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों गंगा स्नान के लिए सिमरिया गंगा घाट पर आए थे इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए हालांकि दोनों अलग-अलग हादसों में डूबे हैं चकबल्ली निवासी शुभम कुमार और आदित्य कुमार जो बिहट का रहने वाला है वो दोनो स्नान करने के दौरान डूब गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबने से दो युवक की मौत,शव की खोजबीन जारी 2और उसकी तलाश जारी है हालांकि लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है और परिजनों ने बताया कि जब एसडीआरएफ की टीम को ढूंढने और बचाने कहा गया डूबते वक्त तो उन्होंने यह कहा कि ना मुझे तैरना आता है ना मेरे पास पेट्रोल है ना ऑक्सीजन सिलेंडर इसे लेकर स्थानीय विधायक राम रतन सिंह ने सरकार पर हमला बोला है उन्होंने सरकार और प्रशासन को पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेवार और भ्रष्ट करार देते हुए कड़ी आलोचना की है!

बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबने से दो युवक की मौत,शव की खोजबीन जारी 3इधर पुलिस प्रशासन एसडीएम के नेतृत्व में दोनों डूबे हुए युवक की खोजबीन के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाकर और प्रशिक्षित गोताखोर बुलवाकर कोशिश में लगी हुई है ताकी किसी तरह से शव बरामद की जा सके

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article