बरौनी: बथौली पंचायत के बहियार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बथौली पंचायत के वार्ड 4 स्थित बहियार में शनिवार को दोपहर में पेड़ से लटका गले में चादर का फंदा लगा हुआ एक युवक की लाश होने की सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शंभू शर्मा के द्वारा बरौनी थाना पुलिस को प्राप्त हुई।

- Sponsored Ads-

 सूचना मिलते ही बरौनी थाना अध्यक्ष विकास कुमार रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू सिंह,ममता कुमारी गस्ती दल शस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर एक 25 वर्षीय युवक की शव को बरामद कर लिया। घटना की भनक लगते ही देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा गई। तत्पश्चात् पुलिस ने अग्रेत्तर कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया।

 बरौनी: बथौली पंचायत के बहियार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 2शव की शिनाख्त, युवक की मौत कैसे हुई और पेड़ पर उसका शव कैसे लटका इन सब बातों की छानबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शंभू शर्मा, राजद नेता उमेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे। विदित हो कि 22 जुलाई 2023 को भी बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाथौली गांव स्थित बहियार से एक अधेड़ का शव बरामद किया गया था। 

बरौनी: बथौली पंचायत के बहियार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी 3हालांकि बाद में शव का शिनाख्त हो गया और मामले में पुलिस ने काण्ड का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी किया है। वहीं यह क्षेत्र शव को ठिकाने लगाने के लिए अपराधियों के लिए सबसे सुरक्षित क्षेत्र बनता जा रहा है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, लोग काफी दहशत में हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article