बेगूसराय में अंधविश्वास के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत, सर्पदंश के उपरांत अस्पताल के जगह करा रहे थे झाड़-फूंक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में सांप काटने के बाद इलाज के वजह झड़फूक करने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सनहा गांव के रहने वाले खाखो चौधरी के रूप में की गई है। 

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि खाखो चौधरी को आज सुबह सांप ने काट लिया था। उन्होंने बताया है कि सांप काटने के बाद उसे एक जगह भगवती स्थान के पास झड़फूक करने के लिए गए थे। झड़फूक करने के दौरान तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गया।

बेगूसराय में अंधविश्वास के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत, सर्पदंश के उपरांत अस्पताल के जगह करा रहे थे झाड़-फूंक 2वही तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन फानन में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही एक बार फिर सांप काटने के बाद इलाज के जगह झाड़फूंक को करने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article