बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, इलाज के लिए जा रही महिला की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा एवं तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के मलकुआ गांव के समीप की है। मृत महिला की पहचान खगरिया जिले के गगौर थाना क्षेत्र के बेला सिमरी के रहने वाले महेश महतो की पत्नी बेचनी देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि वेचनी देवी अपने परिवार के दो अन्य महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से बेगूसराय जिले के बखरी इलाज के लिए जा रही थी। इसी क्रम में परिहारा थाना क्षेत्र के मलकुआ के समिप तेज रफ्तार बाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे रिक्शा पर सवार अन्य दो लोग दूसरी दिशा में गिर गए लेकिन बेचनी देवी सड़क की ओर गिरी जिससे उनको गंभीर चोटे आई।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, इलाज के लिए जा रही महिला की मौत 2जब तक परिजन उन्हें इलाज के लिए बखरी आती तब तक रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल बखरी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बेचनी देवी की मौत से परिजनों में काफी मायूसी छा गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article