मवेशी घर मे लगी आग, एक दुधारू गाय की झुलस कर हुई मौत 

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 स्थित मुरादपुर टोला में सोमवार को लगभग ग्यारह बजे आग लगने से झोपड़ी नुना दो डेरा जल कर राख हो गया, उक्त झोपड़ी में बंधी गाय बुरी तरह झुलस गई, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। 

इसके साथ ही उक्त डेरा में रखा अनाज, कपड़ा आदि भी जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।उक्त डेरा सागर मालाकार पिता स्वर्गीय कल्लर मालाकार का था।गाय की मौत से पीड़ित परिवार सदमे में हैं। उक्त अग्निकांड में हजारों रुपए झति होने का अनुमान है।

Share This Article